{"_id":"6872ad244cad33ba73064137","slug":"election-of-31-ward-collegium-of-gaud-brahmin-sabha-will-be-held-today-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127054-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गौड़ ब्राह्मण सभा के 31 वार्ड कॉलेजियम का आज होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गौड़ ब्राह्मण सभा के 31 वार्ड कॉलेजियम का आज होगा चुनाव
Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-08गौड़ ब्राह्मण सभा के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ
नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा के 56 कॉलेजियम निर्विरोध चुने जाने के बाद अब रविवार को 31 वार्डों के चुनाव करवाए जाएंगे। गौड़ सभा में कुल 87 कॉलेजियम हैं जिसमें 56 निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकि बचे 31 वार्डों में चुनाव को लेकर सरगर्मी जारी रही।
गौड़ सभा का चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला व सोशल मीडिया पर छाए रहने वाला वार्ड 62 है। इस वार्ड से गौड़ सभा के सबसे बुजुर्ग 95 वर्षीय देवदत्त शास्त्री कॉलेजियम सदस्य रहते हैं।
सभा में उनके योगदान व गौड़ सभा में शारादा संस्कृति महाविद्यालय चलाकर सैंकडों बच्चों को ज्योतिष व कर्मकांड की शिक्षा देने पर उनके सम्मान में उनके वार्ड से कोई भी फार्म नहीं भरता। इस बार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले व फिलहाल गांव खटोटी में रह रहे सुरेंद्र पंडित उनके वार्ड से फार्म भरा है।
विज्ञापन
अब इस वार्ड में देवदत्त शास्त्री व सुरेंद्र पंडित के बीच चुनाव रहेगा। वहीं वार्ड 67 में अनिल पांडे, मनोज निर्मल व लोकेश के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इसके अलावा वार्ड नंबर 77 में गौड़ सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता व खेमचंद शर्मा के बीच मुकाबला रहेगा।
वार्ड 67 में अमित पांडे व तरुण पांडे के बीच कड़ा मुकाबला है। अब इनमें विजय का सहरा किसके सर बंधेगा यह रविवार शाम को पता चलेगा।
इस बारे जानकारी देते मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट मनीष वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे मत पेटी सील की जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी।