फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Election affidavit: Rao Bahadur Singh owner of movable property worth Rs 52 lakh

चुनावी हलफनामा: राव बहादुर सिंह 52.12 लाख की चल संपत्ति के मालिक, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Thu, 02 May 2024 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 09:37 PM IST
सार

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के पास कृषि, गैर कृषि और व्यापारिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 24,69,11000 रुपये की है।

विज्ञापन
Election affidavit: Rao Bahadur Singh owner of movable property worth Rs 52 lakh
नामाकंन जमा करवाते जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह व साथ पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह की नकद, बैंक में जमा एलआईसी पॉलिसी, स्कॉर्पियो गाड़ी एवं आभूषण सहित कुल चल संपत्ति 52,12,422.9 रुपये है। वहीं राव बहादुर सिंह के पास कृषि, गैर कृषि और व्यापारिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 24,69,11000 रुपये हैं।

विज्ञापन


इसका खुलासा उन्होंने वीरवार को दाखिले किए गए अपने नामांकन पत्र में किया है। इसके अलावा राव बहादुर सिंह के पास पारिवारिक समूह में नकद और बैंक में जमा राशि 1,45,140.80 रुपये हैं। हालांकि राव बहादुर सिंह ने 1,09,28,000 रुपये कर्ज भी दर्शाया है।
विज्ञापन


कुल संपत्ति - 25,21,23,422.90 रुपये
नकद - 2028501.16 रुपये
आभूषण - 200 ग्राम सोना
हथियार -नहीं
निवेश -एलआईसी पॉलिसी 1,81,167 रुपये
वाहन - एक स्कॉर्पियो
चल संपत्ति -52,12,422.9 रुपये
अचल संपत्ति -24,69,11,000 रुपये

पत्नी के नाम :
राव बहादुर सिंह की पत्नी की चल व अचल संपत्ति दर्शाई गई है। नामांकन के दौरान दर्शाई गई नकद, बैंक में जमा, निवेश एवं आभूषण सहित कुल चल संपत्ति 3,18,66,564 रुपये हैं। वहीं उनके पास कृषि, गैर कृषि और व्यापारिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 60,28,74,875 रुपये दर्शाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुर सिंह से ज्यादा उनकी पत्नी के पास सोना-चांदी
बहादुर सिंह के पास 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 14,78,600 रुपये बताई गई है। हालांकि बहादुर सिंह की पत्नी के पास 400 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। सोने की 29,57,200 और चांदी की 41,075 रुपये कीमत दर्शाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed