{"_id":"6633ba5240a0f184eb064498","slug":"election-affidavit-rao-bahadur-singh-owner-of-movable-property-worth-rs-52-lakh-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलफनामा: राव बहादुर सिंह 52.12 लाख की चल संपत्ति के मालिक, जानिए इनके बारे में सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हलफनामा: राव बहादुर सिंह 52.12 लाख की चल संपत्ति के मालिक, जानिए इनके बारे में सब कुछ
Thu, 02 May 2024 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 May 2024 09:37 PM IST
सार
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के पास कृषि, गैर कृषि और व्यापारिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 24,69,11000 रुपये की है।
विज्ञापन
नामाकंन जमा करवाते जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह व साथ पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह की नकद, बैंक में जमा एलआईसी पॉलिसी, स्कॉर्पियो गाड़ी एवं आभूषण सहित कुल चल संपत्ति 52,12,422.9 रुपये है। वहीं राव बहादुर सिंह के पास कृषि, गैर कृषि और व्यापारिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 24,69,11000 रुपये हैं।
विज्ञापन
इसका खुलासा उन्होंने वीरवार को दाखिले किए गए अपने नामांकन पत्र में किया है। इसके अलावा राव बहादुर सिंह के पास पारिवारिक समूह में नकद और बैंक में जमा राशि 1,45,140.80 रुपये हैं। हालांकि राव बहादुर सिंह ने 1,09,28,000 रुपये कर्ज भी दर्शाया है।
विज्ञापन
कुल संपत्ति - 25,21,23,422.90 रुपये
नकद - 2028501.16 रुपये
आभूषण - 200 ग्राम सोना
हथियार -नहीं
निवेश -एलआईसी पॉलिसी 1,81,167 रुपये
वाहन - एक स्कॉर्पियो
चल संपत्ति -52,12,422.9 रुपये
अचल संपत्ति -24,69,11,000 रुपये
पत्नी के नाम :
राव बहादुर सिंह की पत्नी की चल व अचल संपत्ति दर्शाई गई है। नामांकन के दौरान दर्शाई गई नकद, बैंक में जमा, निवेश एवं आभूषण सहित कुल चल संपत्ति 3,18,66,564 रुपये हैं। वहीं उनके पास कृषि, गैर कृषि और व्यापारिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 60,28,74,875 रुपये दर्शाई गई हैं।
विज्ञापन
बहादुर सिंह से ज्यादा उनकी पत्नी के पास सोना-चांदी
बहादुर सिंह के पास 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 14,78,600 रुपये बताई गई है। हालांकि बहादुर सिंह की पत्नी के पास 400 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। सोने की 29,57,200 और चांदी की 41,075 रुपये कीमत दर्शाई गई है।