फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elders are leaving no stone unturned in playing their role

अपनी भूमिका निभाने में बुजुर्ग नहीं छोड़ रहे कोई कमी

Tue, 18 Oct 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Elders are leaving no stone unturned in playing their role
मंडी अटेली। पंचायती चुनावों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गांवों में उम्मीदवारों ने अपना प्रचार-प्रसार भी बढ़ा दिया है। गांव की सियासत को लेकर बुजुर्ग भी दिन भी दुकानों, चौपालों एवं पेड़ की छावों में हुक्का की गुड़गुड़ाहट के साथ जोड़-तोड़ का गणित बैठा रहे हैं। हुक्का की गुड़गुड़ाहट के चलते नाना प्रकार की चर्चा व विचार साझा किए जा रहे हैं। सरपंच पद प्रत्याशी जिला पार्षद के चुनाव में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। वह अपने जीत के समीकरण में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आंचल में होने वाले पंचायत चुनाव में युवा से लेकर बुजुर्ग अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बुजुर्गों ने बताया कि पहले बिना पैसे लगाए सरपंच बना दिया करते थे। अब तो पैसे जमकर खर्च करना पड़ता है। पहले भाईचारा और आपसी मेलमिलाप था। इसके कारण काम एक आदमी के कहने से ही बन जाता था। अब समय बदल रहा है। आपाधापी में कोई किसी की सुनवाई नहीं करता। बता दें कि 2 नवंबर को सरपंच और पंच तथा 30 अक्तूबर को पंचायत समिति व जिला पार्षद के लिए मतदान होगा, लेकिन हुक्का चौपाल में समीकरण का जोड़ तोड़ लगातार जारी है। चुनाव की घोषणा से पहले चुनाव की तारीख के इंतजार कर रहे थे। अब मतदान की तिथि पर नजर टिकी हैं। गांव का प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को देंगे जो सर्व समाज का विकास कराने में सक्षम हो, साथ में यह भी आंकलन किया जा रहा है कि नहीं ऐसे व्यक्ति को वोट देकर जीताना है जो अपनी बात माने।
विज्ञापन

--------
गांव का विकास करने में जो व्यक्ति सक्षम हो उसी को गांव का प्रतिनिधि चुना जाए। अपने स्वार्थ में गांव व समाज का कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। व्यक्तिगत संबंध एक बात है, लेकिन गांव का विकास सर्व समाज के हित में है।-जितेंद्र तोबडिया, भीलवाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शिक्षित, ईमानदार व साफ छवि के व्यक्ति को गांव का सरपंच बनाना ही कर्त्तव्य है। ताकि गांव का विकास हो सके, क्योंकि अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ में गांव की बागडोर चली गई तो विकास की बात तो दूर अपराध पनपने लगेगा।-बलबीर सिंह, चंदपुरा।
----
गांव का सरपंच ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए। ताकि गांव की युवा पीढ़ी इस तरह की लत से दूर रहे सके। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर गांव का नाम रोशन कर सके।-देशराज, नांगल।

---
पंचायत प्रतिनिधियों का गांव में विशेष महत्व होता है। जो गांव को विकास की ओर अग्रसर करता है। ऐसे हालात में गांव का प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो चौमुखी विकास कराने के साथ-साथ भाईचारे को भी बरकरार रख सके।-विकास यादव, पृथ्वीपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed