फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elderly injured in assault dies

मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Sat, 05 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in assault dies
महेंद्रगढ़। सतनाली में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल सतनाली निवासी अमरचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सतनाली निवासिनी ममता पत्नी अमरचंद ने बताया है कि 3 नवंबर को बजरंग उर्फ भोलू और दो महिलाओं ने लाठी-डंडों से पीटकर उसके पति को घायल कर दिया था। पति को गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार सुबह उसके पति बाथरूम में जा रहे थे तो अधिक चोट के कारण गिरकर बेहोश हो गए। पति को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अंदेशा है कि उसके पति की मौत झगड़े के दौरान आई चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने बजरंग उर्फ भोलू और दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed