फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elderly dies in road accident, case registered

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies in road accident, case registered
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन

नारनौल। रेवाड़ी रोड पर वीरवार को एक अज्ञात वाहन ने साइकिल पर सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे गांव छापड़ा सलीमपुर निवासी मैनपाल ने बताया कि 73 वर्षीय पिता शिम्भू दयाल वीरवार सुबह करीब पांच बजे साइकिल पर सब्जी बेचने के लिए घर से नारनौल की तरफ जा रहा था। अभी वह नेशनल हाइवे के पुल से थोड़ा आगे पुलिस नाके पास ही पहुंचा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed