{"_id":"69726b122cc1a0ae6901ec00","slug":"ekta-and-ishwar-were-the-best-athletes-at-the-colleges-sports-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135197-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में एकता व ईश्वर रहे बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में एकता व ईश्वर रहे बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
फोटो नंबर-20बेस्ट एथलीट को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 69वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब लड़कों में ईश्वर व लड़कियों में एकता ने प्राप्त किया।
पूर्व प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में जीत-हार स्वाभाविक है लेकिन हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान होती है।
अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने भी खेल आयोजक समिति, विजेता टीमों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम यादव, डॉ. पलक व डॉ. जयपाल ने किया।