फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Eight teams inspected 249 houses, disconnected 10 connections

Mahendragarh-Narnaul News: आठ टीमों ने 249 घरों का किया निरीक्षण, 10 काटे कनेक्शन

Sat, 31 May 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eight teams inspected 249 houses, disconnected 10 connections
फोटो नंबर-26गांव टहला में अवैध कनैक्शन काटती विभाग की टीम। स्रोत-विभाग - फोटो : जिला अस्पताल में मरीज को देखते डॉक्टर विकास ।संवाद
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को टहला गांव में जेई गोविंद हुड्डा व बीआरसी इंद्रजीत की अगुवाई में मेनलाइन से खेतों की सिंचाई करने वाले 10 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि जिले में 8 टीमों ने विभिन्न जगहों का दौरा किया। इसमें 249 घरों का निरीक्षण किया। कोरियावास गांव में खेतों की सिंचाई करने वाले 3 पेयजल कनेक्शन काटे। वहीं मेनलाइन में अवैध कनेक्शन करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस प्रदान किए गए। इसके अलावा दौंगड़ा अहीर, धोलेड़ा, इसराना, उनिंदा, सतनाली, सेका व रिवासा गांव में टीमों ने अवैध कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

सेका गांव में सरपंच विजय पाल के नेतृत्व में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर जायजा लिया। वहीं बाड़ी की सिंचाई कर रहे उपभोक्ताओं के 8 कनेक्शन काटे। जिला सलाहकार ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के तहत अवैध कनेक्शन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर जेई अक्षय कुमार, नरेश चंदेला, पवन सुपरवाइजर, बीआरसी इंद्रजीत, बीआरसी धर्मेंद्र, बीआरसी विक्रम सिंह, बीआरसी पूजा रानी, बीआरसी निशू, महिपाल फीटर, प्रेम, फिटर, बिरेंद्र फिटर, हेल्पर हेमंत, सुनील, विजय, मंजीत व सुनील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed