{"_id":"680141cd6b33e9133c05ecfa","slug":"educational-tours-were-organized-for-the-students-under-tatyaata-program-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123524-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तत्परता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कराया शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तत्परता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कराया शैक्षिक भ्रमण
Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-02शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों को मिट्टी के बर्तनों की जानकारी देते अध्यापक। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालबा के शिक्षकों ने तत्परता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को गांव में स्थित मिट्टी के बर्तनों की कार्यशाला का शैक्षिक भ्रमण करवाया।
शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक अशोक कुमार, कृष्ण कुमार और रतिराम सेवादार विद्यार्थियों के साथ रहे। भ्रमण के लिए विद्यालय स्टाफ ने गांव कालबा में स्थित बुधराम नामक व्यक्ति की कार्यशाला का चुनाव किया। इसमें विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तन बनाएं जाते हैं। भ्रमण से एक दिन पहले बुधराम की कार्यशाला पर जाकर विद्यार्थियों के भ्रमण के लिए अनुमति ली गई। कुछ विद्यार्थी अपने साथ पेंसिल और कॉपी लेकर गए ताकि कुछ जरूरी जानकारी को नोट कर सकें। बुधराम ने न केवल विद्यार्थियों को बर्तन बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया।
शिक्षक कृष्ण नंगली ने बताया कि कक्षा तत्परता कार्यक्रम को बाल वाटिका तीन से कक्षा पांचवीं तक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 16 अप्रैल से 23 मई तक आयोजित करना है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया में सक्रियता के साथ भाग लेने को प्रोत्साहित करता है। एलिमेंट्री स्कूल हेडमास्टर जय सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करता है।