{"_id":"6306673786466d56f017b1a0","slug":"education-minister-launched-50-efficient-centers-narnol-news-rtk6560352156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मंत्री ने 50 दक्ष केंद्रों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मंत्री ने 50 दक्ष केंद्रों का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। प्रदेश के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंगलवार को शिक्षामंत्री कंवरपाल ने 50 दक्ष केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ को भी दक्ष केंद्र बनाया गया है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के आईटी एंड आईटी स्किल विद्यार्थी अपना कौशल निखार सकेंगे। यहां विद्यार्थियों को कंप्यूटर पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
ऑनलाइन बिल व सभी प्रकार के फॉर्म भरने, पत्र तैयार करने, ब्लैंक फार्मेट बनाने व हर प्रकार के डिजाइन देने सभी प्रकार की कैलकुलेशन व डेटा बनाने और उसे सुरक्षित जगह पर स्टोर करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवसाय शिक्षा को ग्रहण करें और आत्मनिर्भर बनकर ना केवल रोजगार करें बल्कि अन्य के लिए रोजगार का सृजन कर आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह ने दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हुनर छात्रों का धन्यवाद किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा राजबाला यादव ने बताया कि इस विद्यालय में यह जिला का एक मात्र केंद्र है जो विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुखी बनाने में मदद करेगा और शिक्षा विभाग इस प्रकार और केंद्र खुलवाने के लिए प्रयासरत है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा से जोडा जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले जिला स्तरीय टीम ने सेंटर का दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लिया था।