फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Education department started a promotional campaign to increase enrollment in government schools

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को शिक्षा विभाग ने शुरू किया प्रचार अभियान

Wed, 26 Mar 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Education department started a promotional campaign to increase enrollment in government schools
फोटो संख्या:67- राजकीय  मॉडल संस्कृति स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंजीकरण को लेकर  प्रचा
कनीना। शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में नामांकन वृद्धि को लेकर प्रचार वाहन को रवाना किया। प्राचार्य सुनील खुडानिया ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि इस प्रचार वाहन पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और विशेषताओं को दर्शाने वाले बैनर लगाए गए हैं। विद्यालय के होनहार छात्रों की उपलब्धियाें का उल्लेख किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि विद्यालय सीबीएसई की ओर से संचालित है और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन

गत वर्ष विद्यालय में नामांकन में लगभग 80 विद्यार्थियों की वृद्धि हुई थी, जिसके चलते तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ. सीमा त्रिखा की ओर से विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मान से नवाजा गया था। इस वर्ष भी 100 से अधिक नामांकन वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। प्रचार वाहन का उद्देश्य अभिभावकों और छात्रों को यह संदेश देना है कि एक उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने के लिए निजी विद्यालयों की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान डॉ. ममता कुमारी, संदीप नागर, डॉ. मुंशीराम, बलदीप यादव, नवीन कुमार, प्रीति, सोमवीर धनखड़, सुरेंद्र मोरवाल, उमेद सिंह, सुरेंद्र, अमृतलाल, पूनम कुमारी, राजेश चतुर्वेदी, दरिया सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed