फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   education, admission, student, problam

यहां है मारामारी वहां सीटें कर रही इंतजार

Wed, 20 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 20 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
education, admission, student, problam
दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : फाइल फोटो
राजकीय पीजी और महिला कॉलेज में निर्धारित सीटों के मुकाबले कई गुणा ऑनलाइन आवेदन करने के कारण तीन कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बावजूद भी काफी संख्या में विद्यार्थी एडमिशन से वंचित रह गए हैं। दूसरी तरफ महेंद्रगढ़ के राजकीय पीजी कॉलेज में चार काउंसिलिंग के बावजूद सीटें खाली पड़ी हैं। कॉलेज को विद्यार्थियों का इंतजार है। नारनौल में बुधवार को महिला कॉलेज में जहां फिजिकल काउंसिल के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई वहीं एडमिशन नहीं होने के कारण छात्राओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर सीटें बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

 
दाखिला लेने से वंचित रहीं छात्राएं
बुधवार को नान मेडिकल की रिक्त 24 सीटों के लिए 117 छात्राओं ने आवेदन किया। मेडिकल की महज 09 सीटों के लिए 48 छात्राओं ने अपनी दावेदारी जताई। इसके अलावा बीकॉम की रिक्त 10 सीटों के लिए 44 छात्राओं ने आवेदन किया। सीटें कम और छात्राएं अधिक होने के कारण मेडिकल की 77.8 प्रतिशत और नान मेडिकल की 76.6 प्रतिशत कट आफ रही। इसके कारण काफी संख्या में छात्राएं दाखिला लेने से वंचित रह गईं।
विज्ञापन

 
छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन
सीटों की कमी के चलते दाखिले से वंचित रही निकिता, पिंकी, मुस्कान, मोना, प्रिया, पूजा, प्रीति, रचिता, नेहा, दीपिका, साक्षी, संगीता, मनीषा, ललिता, सपना, पूनम, सोनम, सुनीता, एकता, आरती, नीरू, गायत्री, स्वाति, दिव्या, प्रेम, कृपया, वसुंधरा समेत कई छात्राओं ने लघु सचिवालय में उपायुक्त संजीव वर्मा को ज्ञापन सौंपकर सीटों की संख्या की बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर छात्राओं ने उपायुक्त को बताया कि आज सरकार बेटियों को शिक्षित करने के लिए अनेक योजना चला रही है। सीटों की कमी के कारण उनको कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वे आगे कैसे पढ़ पाएंगी। उपायुक्त ने दाखिले से वंचित छात्राओं को आश्वासन देकर कहा कि वे जल्द सभी कॉलेजों में सीटों की स्थिति जानकर सीटों को बढ़ाने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों पत्र भेजेंगे ताकि कोई भी छात्रा दाखिले से वंचित न रह पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने सीटें बढ़ाने की मांग
दाखिले से वंचित रही छात्राओं के अभिभावकों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लोगों को बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दे रही है। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज में सीटों की कमी के कारण बेटियां पढ़ाई से वंचित रह रही हैं। अभिभावकों ने सरकार से मांग कर जल्द से जल्द कालेजों में सीटें बढ़ाने की मांग की ताकि उनकी बेटियां पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन कर सके।  

रिक्त सीटों की कट ऑफ लिस्
कोर्स      आवेदन       दाखिला     कट आफ
बीकाम      44            10       68.8
बीएससीएनएम 117       24       76.6
बीएससीएम   48          09       77.8
बीएम      185            128     57.2

पहले आओ -पहले पाओ, सीटें फिर भी खाली
हले आओ - पहले पाओ के आधार पर एडमिशन देने के बावजूद महिला कॉलेज में सीटें नहीं भर रही। क्षेत्र के कॉलेजों की अब इतनी दयनीय स्थिति हो गई है कि कॉलेज में खुली काउंसिलिंग करने के बावजूद सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय पीजी कॉलेजों में चार काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय महिला कॉलेज ने खुुले एडमिशन कर दिए हैं। वीरवार को एडमिशन लेने का अंतिम दिन है। पीजी कॉलेज ने बुधवार को चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें केवल सामान्य और अनुसूचित जाति श्रेणी को ही शामिल किया गया है। अभी भी उक्त दोनों कॉलेजों सीटें खाली बची हुई हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में खुली काउंसिलिंग के बाद भी सीटें भर नहीं पा रही हैं अभी सीटें खाली पड़ी हैं। वीरवार तक महिला कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 95 सीटें तथा बीकॉम में 25 सीटें खाली पड़ी हैं।

चौथी लिस्ट की जारी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नोडल अधिकारी एलएन यादव ने बताया कि बुधवार को यूजी प्रथम वर्ष कक्षाओं की चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। सामान्य श्रेणी में बीए की कट ऑफ 40 प्रतिशत, बीकॉम 50, नॉन मैडिकल 75 तथा मेडिकल 70.4 प्रतिशत रही है। जबकि अनुसूचित जाति श्रेणी में नॉन मेडिकल में  60.8 तथा मेडिकल में 57 प्रतिशत रही है। अभी भी बीए में 61 तथा बीकॉम में 26 सीटें शेष रही हैं। मेडिकल एवं नॉन मेडिकल में सभी सीटों की कट ऑफ जारी की गई है।

फिर खुलवाया जाएगा पोर्टल
नोडल अधिकारी एलएन यादव ने बताया कि कॉलेज में सीटें खाली रहने के कारण पोर्टल खुलवाया जाएगा। वर्तमान में बीए तथा बीकॉम में सीटें खाली पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वास्तविकता को वीरवार को पता चलेगी कि कितने बच्चों ने फीस जमा करवाई है।


पीजी कक्षाओं की प्रथम कट ऑफ 29 को
उच्चतर शिक्षा विभाग और एमडीयू के बीच तालमेल बन गया है। अब एमडीयू के हिसाब से ही पीजी कक्षाओं की मेरिट सूची जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 21 को पहली कट ऑफ जारी होनी थी। 22 और 23 को दूसरी और तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होनी थी लेकिन फाइनल कक्षाओं का रिजल्ट घोषित अभी तक नहीं होने के कारण शेड्यूल एमडीयू वाला ही रख दिया है। अब 28  को पीजी कक्षाओं के फॉर्म की छंटनी होगी और 29 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। 2 को दूसरी और 4 अगस्त को तीसरी कट आफ लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed