फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   educatin

पहली कटऑफ में नहीं भरी 50 प्रतिशत सीटें

Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
educatin
फोटो संख्या:42- राजकीय महिला महाविद्यालय में दस्तावेज चैक करवाती हुई छात्राएं - फोटो : Narnol
क्षेत्र के महाविद्यालयों में रविवार को पहली कट ऑफ सूची में शामिल विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था। महाविद्यालय सामान्य दिनों की तरह से खुले रहे और शाम तक विद्यार्थियों की फीस जमा की गई। अभी तक कॉलेजों में किसी भी संकाय की 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भरी गई हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 529, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 430 तथा सतनाली राजकीय महाविद्यालय में 319 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पहली सूची में जो विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाए उनकी दूसरी कटऑफ लिस्ट 9 जुलाई को जारी होगी जिसकी फीस 14 जुलाई तक भरी जा सकेगी।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में 529 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश:
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने बताया कि रविवार को अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं की प्रथम कटऑफ के लिए फीस भरने एवं प्रवेश लेने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन शाम चार बजे तक प्रथम कटऑफ के कुल 529 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जिनमें बी.ए. प्रथम वर्ष में 282, बीएससी नॉन-मेडिकल में 160, बीएससी मेडिकल में 37, बीकॉम में 34 तथा बीसीए में 16 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। प्राचार्य मेजर लांबा ने बताया कि पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं एमए हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रवेश के लिए आवेदन-प्रक्रिया के साथ वेरिफिकेशन प्रोसेस तेज गति से चल रही है जिसकी अंतिम तिथि 9 जुलाई नियत की गई है।
विज्ञापन

सतनाली में 309 विद्यार्थियों ने लिया एडमिशन:
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में तीनों संकायों के प्रथम वर्ष में कुल 319 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट सूची की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 जुलाई थी। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 215, बीएएसी नॉन मेडिकल में 68, बीएससी मेडिकल 15, बीकॉम में 21 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए ऑनर्स में लिया 10 छात्राओं ने एडमिशन:
राजकीय महिला महाविद्यालय में सभी संकायों के मिलाकर 430 एडमिशन हुए हैं। जिसमें पहली बार शुरू किए गए बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) में मात्र दस छात्राओं ने एडमिशन लिया है। इसके अलावा बीए में 308, बी कॉम में 49, बीएससी नॉन मेडिकल में 39 और बीएससी मेडिकल में 24 छात्राओं ने एडमिशन लिया है।

9 जुलाई को जारी होगी दूसरी कट ऑफ:
राजकीय पीजी कॉलेज केनोडल अधिकारी एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में दूसरी कटऑफ 9 जुलाई को जारी की जाएगी जिसकी फीस 14 जुलाई तक भरी जाएगी। डॉ. करण सिंह ने बताया कि अगर दूसरी कट ऑफ लिस्ट के बाद सीटें खाली रहीं तो 16 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। उनमें पहले आने वाले विद्यार्थियों का एडमिशन कर लिया जाएगा। 16 जुलाई से नियमित रूप से कक्षाएं भी प्रारम्भ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed