{"_id":"681e49a59aa8abaa490de7d7","slug":"e-treatment-service-affected-new-slip-has-to-be-made-every-time-in-opd-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124370-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ई-उपचार सेवा प्रभावित, ओपीडी में हर बार नई पर्ची बनवानी पड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ई-उपचार सेवा प्रभावित, ओपीडी में हर बार नई पर्ची बनवानी पड़ रही
Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04नागरिक अस्पताल स्थित एक्सरे जांच केंद्र के बाहर खड़े लोग। संवाद
- फोटो : samvad
नारनौल। नागरिक अस्पताल में सप्ताह भर से ई-उपचार सेवा बाधित है। कंप्यूटर शोपीस बनकर रह गए हैं। इसकी वजह से ज्यादातर कार्य मैनुअल तरीके से किए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को हर बार नई पर्ची बनवानी पड़ रही है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नई बैटरी मंगवाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी सप्ताह भर से मरीजों के साथ साथ चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दवाओं से लेकर ओपीडी कार्ड भी मैनुअल तरीके से बनाने पड़ रहे हैं। वहीं दवाई काउंटर पर भी मरीजों को ज्यादा समय लग रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को हर बार नई पर्ची बनवानी पड़ रही है। इससे पहले यूएचआइडी यूनिक कोड को स्कैन करके कर्मचारी उसकी पर्ची को अपडेट कर देते थे।
एक्सरे रिपोर्ट भी नहीं भेजी जा रही चिकित्सक के पास
ई-उपचार सेवा प्रभावित होने के बाद मोबाइल से फोटो खींचकर मरीज को एक्सरे रिपोर्ट दी जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को आ रही है, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। उन मरीजों की रिपोर्ट एक्सरे कक्ष में मौजूद कर्मचारी संबंधित चिकित्सक के मोबाइल पर भेज रहे हैं। मोबाइल से खींचे गए एक्स-रे की क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं होती है। जिससे चिकित्सकों को भी रिपोर्ट समझने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
ई-उपचार कक्ष में लगे कंप्यूटर की बैटरी खराब हो गई है। इसकी वजह से सप्ताह भर से ई-उपचार सेवा बाधित है। बैटरी आते ही फिर ई-उपचार सेवा शुरू हो जाएगी।-रोहित, स्पोर्टिंग इंजीनियर ई-उपचार।