{"_id":"65ff288c47f32fd4de0f7e64","slug":"e-kyc-of-50-percent-ration-card-holders-achieved-in-the-district-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108356-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में राशन कार्ड धारकों की 50 फीसदी हो पाई ई-केवाइसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में राशन कार्ड धारकों की 50 फीसदी हो पाई ई-केवाइसी
Sun, 24 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर डिपोधारकों को सभी बीपीएल व एएवाई राशनकार्ड में दर्ज सभी परिवार के सदस्यों का पीओएस मशीन से ईकेवाइसी करना लोगों एवं जिम्मेदारों के लिए चुनौती बना हुआ है। जिले में अब तक सिर्फ 50 फीसदी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाइसी हो पाई है। डिपो धारकों को जारी पीओएस मशीन में 2जी नेटवर्क होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिले 287 डिपो होल्डर को 16007 परिवार के 611007 सदस्यों की ई-केवाइसी करनी होगी।
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र के आधार राशन कार्ड बनाएं जा रहे हैं। 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवार के बीपीएल श्रेणी में रखा गया है। जिले में ऐसे परिवार है जिन्होंने फैमिली आईडी में कम आय दिखाकर बीपीएल राशन कार्ड बनाया हुआ है। सरकार की ओर से गलत जानकारी राशन लेने वाले परिवारों पर अंकुश लगान के लिए ई-केवाइसी कराई जा रही है। सरकार ने सभी डिपो होल्डर को ई-केवाइसी करने के आदेश जारी किए हैं।
नेटवर्क बढ़ा रहा है डिपो धारकों व आमजन की परेशानी
ई-केवाईसी करने के लिए बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी परिवार के सदस्यों को आधार कार्ड लेकर एक साथ राशन की दुकान पर पहुंचाना होगा। परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ डिपो होल्डर के पास पहुंचाना असंभव हैं। ई-केवाइसी करते समय डिपो होल्डर को परिवार के किसी सदस्य का आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड नंबर मशीन में डालने के बाद मशीन परिवार की डिटेल आएंगी। इसके बाद परिवार के सदस्यों का अंगूठा लगवाया जाएगा। डिपो होल्डर का कहना है कि ई-केवाइसी करना एक जटिल और लंबी प्रक्रिया हैं। मशीन में 2 जी नेटवर्क है इसलिए नेटवर्क की समस्या के चलते ई-केवाइसी करना चुनौती है। नेटवर्क की समस्या के राशन वितरित करने में काफी समस्याएं आती हैं। इसलिए सरकार को सीएससी सेंटर के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों की ई-केवाइसी करनी चाहिए।
विज्ञापन
डिपो होल्डरों को हो रही है परेशानी
डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान महाबीर सिंह का कहना है कि डिपो होल्डर के लिए ई-केवाइसी करना किसी चुनौती से कम नहीं है। पीओएस मशीनों में 2जी नेटवर्क होता हैं। इसलिए एक साथ एक परिवार को ई-केवाइसी करने में काफी समय लग रहा है। दिनभर राशन डिपो की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
यह है जिले में राशन कार्ड धारकों व यूनिटों की स्थिति
खंड का नाम कुल कार्ड कुल यूनिट
नांगल चौधरी 25640 102509
सतनाली 10492 40037
महेंद्रगढ़ 34575 130657
अटेली 17957 68176
कनीना 27143 101140
नारनौल 44282 168488
कुल 160089 611007
जिलेभर में ई-केवाईसी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नेटवर्क को लेकर कुछ समय तक परेशानी हुई थी लेकिन अब सब कुछ ठीक है। डिपो धारकों को जल्द से जल्द ई-केवाइसी कराने के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकांश डिपो धारकों द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है।
ध्यान सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक महेंद्रगढ़।