फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   During the wedding season, the prices of brass and copper have increased by 10 percent.

Mahendragarh-Narnaul News: विवाह सीजन में पीतल व तांबे के रेट 10 फीसदी बढ़े

Sat, 31 Jan 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
During the wedding season, the prices of brass and copper have increased by 10 percent.
फोटो संख्या:53 जितेंद्र गुप्ता
महेंद्रगढ़। विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के बर्तन बाजार में रौनक लौट आई है। एक माह में पीतल व तांबे के रेट 10 फीसदी बढ़ गए हैं। इससे कारोबारियों में उत्साह है लेकिन दाम से ग्राहकों के चेहरे पर मायूसी छा रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि पीतल, तांबा कांसे के पारंपरिक बर्तनों की खरीद बढ़ी है। लोग दान, भोज और रस्मों के लिए बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। अधिकतर लोग थाली, लोटा, परात, कढ़ाही और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बढ़ती मांग के मद्देनजर एडवांस स्टॉक करना शुरू कर दिया है। दिल्ली, जयपुर, गुजरात आदि स्थानों से थोक विक्रेताओं से अतिरिक्त माल मंगवाया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि फरवरी व मार्च माह में शादियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है और मांग अधिक व आपूर्ति कम होने के कारण रेट भी आगामी समय में बढ़ने की उम्मीद है। अब भी प्रतिदिन 5 से 15 रुपये की वृद्धि हो रही है।
व्यापारियों को बिक्री का पूरा लाभ मिल रहा है और उनको इस सीजन में कारोबार 20 लाख रुपये अधिक होने का अनुमान है।
बॉक्स
दुकान पर हर दिन पीतल और तांबे बर्तनों की मांग हो रही है। फिलहाल तांबा 1600 रुपये, पीतल 950 और कांसा 2200 रुपये किलोग्राम के अनुसार चल रहा है। बिक्री अच्छी चल रही है और आगे भी इसी तरह चलने की उम्मीद है।-लीलाराम, बर्तन व्यापारी

बॉक्स
थोक में पुराने पीतल का रेट 750 रुपये, तांबा 1250 रुपये चल रहा है। इसके अलावा धातु की गुणवत्ता के आधार पर कीमतों में अंतर आ रहा है। लोग रेट बढ़ने के बाद भी खरीदारी कर रहे हैं और इसी तरह व्यापार चलने से कारोबार 20 लाख से अधिक हो सकता है।-जितेंद्र गुप्ता, बर्तन व्यापारी

फोटो संख्या:53 जितेंद्र गुप्ता

फोटो संख्या:53 जितेंद्र गुप्ता

फोटो संख्या:53 जितेंद्र गुप्ता

फोटो संख्या:53 जितेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed