फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dupty speeker list problam, in mandi ately

समस्याएं सुन मौके पर किया निपटारा

Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
dupty speeker list problam, in mandi ately
santosh yadav
मंडी अटेली। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने मंगलवार को गांव नीरपुर राजपुत में पानी के बोर, पानी निकासी तथा कालेज में 5 लाख की लागत से बने बरामदे का उद्घाटन किया। इस मौके पर संतोष यादव ने गांव नीरपुर और राजकीय महाविद्यालय अटेली में त्रिवेणी लगाकर पौध रोपण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांग आरो सिस्टम, शमशान घाट की चार दिवारी, आंगनबाड़ी केंद्र बनाने सहित अनेक मांगों को स्वीकार करते हुए इसे पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने गांव में व्यायामशाला खोलने की मांग को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि गांव में पंचायत भूमि में सड़क के साथ लगती पंचायत भूमि है। इस पर आइटीआई बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस बजट में भोजावास में आइटीआई बनावाई गई है। अगले बजट में नीरपुर में आईटीआई  बनवाई जाएगी ताकी ग्रामीण युवाओं को टैक्नीकल डिप्लोमा के लिए दूर-दराज न  जाना पड़े। इस मौके पर विस उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी और  मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके समस्या के लिए  निर्देश दिए। कालेज में चल रही सिलाई, कटाई मशीन व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण  के समापन पर छात्राओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। कालेज प्राचार्य डॉ.  आरडी कौशिक ने कहा कि अटेली महाविद्यालय में गर्मियों की छुट्टियों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर छात्राओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाता  है। इस मौके पर राजेंद्र यादव, विकास यादव, कर्मवीर बिहाली, सरपंच राहुल, जगपाल, ओमप्रकाश, कुलदीप यादव, प्रदीप सोनी, महेंद्र सिंह, नितिन, हिमांशु मान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed