{"_id":"576c20c64f1c1bc525b48b10","slug":"dumpur-un-balence-electricity-no-power-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर ने तोड़े खंभे, तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर ने तोड़े खंभे, तीन घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
डंपर ने तोड़े बिजली के खंभे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राव तुलाराम चौक पर स्थित पावर हाउस के नजदीक बृहस्पतिवार को एक डंपर चालक 11 हजार वाट की लाइन को तोड़कर फरार हो गया। वाहन की चपेट में आकर दो-तीन खंभे में टूट गए। इसके बाद तारों में चिंगारियां निकलने लगी। राहगीरों ने तुरंत डंपर चालक को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई भी कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद डंपर चालक चकमा देकर फरार हो गया। वहीं इस घटना से बिजली निगम को हजारों रुपये का नुकसान हो गया और 3 घंटे बिजली बाधित रही जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बृहस्पतिवार को डंपर चालक अपने डंपर को लेकर चरखी दादरी की ओर जा रहा था। डंपर का डाला पीछे से उठा हुआ था। जैसे डंपर चालक पावर हाउस के पास गुजरा तो ऊपर जा रही 11 हजार वाट विद्युत लाइन डंपर की चपेट में आ गई। इससे लाइनों में फाल्ट हो गया और तारों में चिंगारियां निकलने लगी। साथ ही तीन खंभे भी टूट गए। खंभों के गिरने की आवाज और चिंगारियों की आवाज सुनकर वहां पर धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान सामने पुलिस चौकी से पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने डंपर चालक को छुड़वाकर एक तरफ कर दिया। पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई इसी दौरान चालक मौका देखकर फरार हो गया।
तीन घंटे रही बिजली बाधित
सुबह लगभग 10 बजे राव तुलाराम चौक पर हुई घटना के कारण तीन घंटे बिजली बाधित रही। बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी। बिजली निगम ने तीन घंटे बाद लगभग डेढ़ बजे बिजली सप्लाई को चालू करवा दिया था।
विज्ञापन
यातायात रहा बाधित
उक्त घटना होने पर सड़क पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब आधा घंटे तक वहां जाम लगा रहा।