फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dumper overturned after hitting the divider near Mahavir Chowk

Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक के पास डिवाइडर से टकराकर पलटा डंपर

Fri, 26 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dumper overturned after hitting the divider near Mahavir Chowk
नारनौल। शहरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी शहर में ओवरलोड वाहनों के आगमन पर रोक नहीं लग रहा है। बुधवार देर रात्रि को डस्ट से भरा एक ओवरलोड डंपर महावीर चौक से आगे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि चालक व परिचालक को हल्की चोटें आई जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं डंपर के मुख्य मार्ग पर पलटने के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को खाली करवाकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। डंपर में डस्ट भरी थी, जिसकी वजह से डस्ट भी सड़क बिखर गई। इस हादसे में डंपर चालक व परिचालक को हल्की चोट नहीं आई मगर डिवाइडर पूरी तरह टूट गया। नारनौल शहर में दिन के समय ओवरलोड ट्रकों और डंपरों के चलने पर पूर्णरूप पाबंदी है, जिसके चलते देर रात्रि को शहर से ओवरलोड डंपर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed