फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dumper hits auto carrying 16 passengers, 6 seriously injured

Mahendragarh-Narnaul News: 16 सवारी लेकर जा रहे ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, 6 गंभीर

Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits auto carrying 16 passengers, 6 seriously injured
नारनौल। निजामपुर से नारनौल आ रहे सवारियों से भरे ऑटो को डंपर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां एक युवक व महिला समेत 6 की गंभीर हालात होने पर प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। निजामपुर से नारनौल के लिए ऑटो चालक 15-16 सवारियों को बैठाकर करीब 12 बजे नारनौल के लिए निकला था। वह जैसे ही छिलरों गांव के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और सवारियों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार करीब 15-16 सवारियों में 10-12 सवारियों को चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं कुछ घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल
दुर्घटना में सुरेंद्र, गोविंदराम, मनी देवी, पुष्पा, पायल, आशा व एक युवक की पहचान नहीं हुई, जिसे गंभीर हालत होने पर रोहतक रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिसकी वजह से आपातकालीन वार्ड मरीज व उनके परिजनों से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed