{"_id":"5e5e990d8ebc3ef3fb65fbde","slug":"dumper-collides-while-overtaking-death-of-bike-rider-narnol-news-rtk5452746160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने ओवरटेक करते समय मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने ओवरटेक करते समय मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
गांव उन्हाणी की तेल मील के पास बीती देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। गांव छितरौली निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच डंपर ने धर्मपाल की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने गांव के ही प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का मंगलवार को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव छितरौली का रहने वाला है। 2 मार्च रात को वह कनीना एक मैरिज पैलेस में आया था। धर्मपाल भी मैरिज पैलेस पर आया हुआ था। बाद में अपनी-अपनी बाइक पर वापस गांव की ओर जा रहे थे। सुनील ने बताया कि धर्मपाल की बाइक आगे चल रही थी। वह अपनी बुलेट से पीछे पीछे चल रहा था। रात करीब साढे़ आठ बजे उन्हाणी तेल मील के पास पहुंचे तो धर्मपाल की बाइक को ओवरटेक करते समय डंपर ने बाइक को साइड मार दी। जिससे बाइक सड़क से नीचे जा गिरी और धर्मपाल सड़क पर ही गिर गया। डंपर चालक अपने डंपर को धर्मपाल के ऊपर से चढ़ाते हुए तेज रफ्तार से महेंद्रगढ़ की तरफ भगा ले गया। उन्होंने अपनी बाइक से डंपर का पीछा कर उसके नंबर नोट किए। धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मंगलवार को पुलिस ने मंगलवार को सुनील कुमार के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की दी है।