{"_id":"571fb10e4f1c1b6907a917ce","slug":"dumer-accident-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने मारी कार को साइड, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने मारी कार को साइड, ड्राइवर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नांगल सिरोही के पास एक डंपर ने कार को साइड मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद कार चालक ने डंपर का पीछा करना शुरू कर दिया। नांगल सिरोही के पास पकड़ा डंपर को पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। हंगामा होने से आधे घंटे तक सड़क पर जाम भी लग गया।
डंपर और कार दोनों ही नारनौल की ओर जा रहे थे कि ओवरटेक करते समय डंपर ने कार में पीछे से साइड मार दी जिस कारण कार सड़क से नीचे उतर गई। इसके अलावा साइड से कार की बॉडी पिचक भी गई। जब कार चालक ने डंपर को रुकवाना चाहा तो डंपर चालक नहीं रुका। इसके बाद कार चालक ने गाड़ी आगे निकालकर डंपर को नांगल सिरोही के पास रुकवाया। वहां डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।