{"_id":"67d5c30260581fd3610e5f36","slug":"dulhendi-was-celebrated-in-the-city-by-applying-gulal-to-each-other-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115800-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया दुल्हेंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया दुल्हेंडी
Sat, 15 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाईचारे का पर्व दुल्हेंडी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया। होली खेलने को लेकर बच्चे भी सुबह से उत्साहित रहे तथा पिचकारियां व रंग लेकर एक- दूसरे को रंगते रहे।
रंगों का पर्व दुल्हेंडी सुबह आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक इसकी धूम मचती रही। इस दौरान बच्चे व युवा अपनी-अपनी टोलियां बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाते रहे। इस पर्व को लेकर जगह- जगह लोगों ने अपने-अपने ढ़ग से फाग उत्सव मनाया। इस दौरान शहर के गली मोहल्लों में लोगों ने अपने ही अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा पानी डालकर होली का पूरा लुत्फ उठाया।
रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में श्री विष्णु सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर प्रभारी शंकर लालख्स मिति के कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा, महासचिव प्रो. सुधीर कुमार, संजय मित्तल, सुशील कुमार अग्रवाल, रूपेश कुमार, अमरजीत अरोड़ा, मुकेश मेहता, सुरेश निंभेड़िया, लालचंद निंभेड़िया, रामेश्वर शर्मा सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से गोशाला रोड पर स्थित निजी मैरिज पैलेस में बाबा श्याम का जागरण आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी सतबीर यादव मालड़ा ने बताया कि जागरण में चुलकाना धाम से पुजारी श्याम सिंह शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जो भगतों के साथ सेठ सांवरिया दरबार में फूलों की होली खेलते हुए बाबा के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि पटियाला से विशाल शैली और अलवर से विजय पंजवानी की ओर से बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। जबकि मनमोहक झांकियां रोहित गुरुग्राम की ओर से दिखाई गई।
बाबा के इस भव्य दरबार में भजन गायक विशाल सैनी पटियाला की ओर से श्याम बाबा, श्याम बाबा आना कभी खाटू छोड़कर, मोर छडी लाना कहीं भूल न जाना भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विजय पंजवानी मेरा कसकर पकड़ों हाथ, छूडाऊ तो छूडाया नहीं जाएं भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।