फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the strike of sanitation workers, garbage piles up in Mahendragarh.

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से महेंद्रगढ़ में कूड़े के ढेर

Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to the strike of sanitation workers, garbage piles up in Mahendragarh.
फोटो संख्या:53- मोहल्ला महायचान में लगा गंदगी का ढेर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पिछले एक माह से छोटे ढेर अब बड़े ढेरों में बदल गए हैं। नगरपालिका प्रशासन ने कचरा उठाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एजेंसी भी केवल डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठा रही है। इससे दुकानों और घरों के बाहर गंदगी जमा हो रही है। शहर में रोज करीब 45 टन कचरा इकट्ठा हो रहा है। मुख्य बाजारों में कचरे और बदबू के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कई डंपिंग प्वाइंटों से उठाया गया कचरा भी समय पर नहीं हट रहा। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी पता नहीं काम पर कब लौटेंगे। तब तक शहर के मुख्य बाजारों व मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगते जाएंगे। ऐसे में आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब घरों में भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है।-प्रदीप सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा
...............
सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। सुबह से शाम तक गंदगी उड़कर दुकानों में आती रहती है। दिनभर सफाई करते रहते हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है और मच्छरों से बचाव के लिए स्वयं कार्य करना पड़ रहा है। नगरपालिका के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई करवानी चाहिए।-नरेंद्र सैनी, 11 हट्टा बाजार

वर्जन:
नगरपालिका की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये सफाई कार्य जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों से डोर-टू-डोर एजेंसी के कर्मचारियों को बाजारों व वार्डों में अतिरिक्त जिम्मेदारी देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि शहर में कचरे का उठान नियमित रूप से हो सके।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:53- मोहल्ला महायचान में लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला महायचान में लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला महायचान में लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला महायचान में लगा गंदगी का ढेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed