{"_id":"69a085c5b7c90aafa7067552","slug":"due-to-the-negligence-of-the-municipal-corporation-heaps-of-garbage-have-accumulated-in-the-old-mini-secretariat-premises-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136619-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नप की अनदेखी के चलते पुराने लघु सचिवालय परिसर में लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नप की अनदेखी के चलते पुराने लघु सचिवालय परिसर में लगा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
फोटो 23पुराने लघु सचिवालय परिसर में पड़ा कूड़ा। संवाद
नारनौल। कई दिनों से सफाई न होने के कारण शहर के पुराने लघु सचिवालय में कूड़े का ढेर लगा है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों के बाहर ही ये हाल देखने को मिल रहा है तो बाकी शहर की दशा क्या ही होगी। यहां पर स्थित कार्यालयों व कोर्ट में आने जाने वालों का तांता ही लगा रहता है।
साल 2018 में नया लघु सचिवालय बनने के बाद वैसे तो अधिकतर सरकारी कार्यालय इसमें शिफ्ट कर दिए गए थे। इसके बावजूद पुराने लघु सचिवालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, निर्वाचन कार्यालय, वन स्टॉप सखी सेंटर व आबकारी एवं कराधान विभाग हैं। ऐसे में प्रतिदिन यहां पर हजारों लोगों का आवागमन लगा ही रहता है।
कई बार कर चुके हैं शिकायत
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार मौखिक तौर पर नप के अधिकारी को व यहां तक कि चेयरपर्सन तक को फोन कर शिकायत दे चुकी हैं। शिकायत के दौरान अधिकारी से आश्वासन तो मिल जाता है लेकिन सफाई नहीं हो पाती है। सफाई तो दूर यहां पर कर्मचारी झाडू तक नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन
अपने स्तर पर करा चुके सफाई
वंदना यादव ने बताया कि वह अपने पैसों से दो तीन बार यहां के परिसर की सफाई करा चुकी हैं। सफाई कराने के बाद कुछ दिन तो साफ सफाई दिखती हैं लेकिन उसके बाद फिर से वही हाल हो जाता है।
बॉक्स:
काम के चलते अक्सर लघु सचिवालय में आना जाना लगा रहता है और यहां पर जब देखों कूड़ा ही दिखाई देता है।-मुकेश कुमार, मेहता चौक
बॉक्स:
कराधान विभाग में काम के सिलसिले में आना होता है और इस परिसर में जहां भी नजर डालों गंदगी ही जमा दिखाई देती है।-विनीत सैनी, मोहल्ला पीरआगा
वर्जन:
शहर में सफाई का कार्य निरंतर जारी है। यदि पुराने लघु सचिवालय के बाहर कूड़ा है तो कर्मचारी को भेजकर कूड़ा उठान करवा दिया जाएगा।-सत्येंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक, नप, नारनौल