{"_id":"61802d4edc887c17ed55f738","slug":"due-to-police-examination-and-diwali-market-the-situation-of-jam-remained-throughout-the-day-narnol-news-rtk6287740127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस परीक्षा व धनतेरस के चलते शहर में दिनभर रही जाम की स्थिती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस परीक्षा व धनतेरस के चलते शहर में दिनभर रही जाम की स्थिती
विज्ञापन
सिंघाना रोड़ पर लगी वाहनों की लगी लाइन
- फोटो : Narnol
नारनौल। दिवाली के त्योहार पर बाजार में भीड़ होने से महावीर चौक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य बाजार, पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक, गांधी बाजार व मनिहारन गली में दिनभर वाहन रेंगते रहे। लोग दिन भर मंगलवार को धनतेरस होने के कारण खरीदारी करते नजर आए।
बाजार में भारी वाहन आवागमन का प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी बाजार में वाहनों का प्रवेश जारी है। इस कारण छोटे वाहन चालकों को परेशानी हो रही। वहीं पुलिस भी दिनभर भागदौड़ करती नजर आई। ट्रैफिक एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने टीम के साथ पैदल चलकर बाजार में गश्त लगाई व बाजार में स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रोड़ पर खड़ी गाड़ी का चालान करने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया व वाहन चालक अपने-अपने वाहन को लेकर दौड़ पड़े जिससे कुछ समय के लिए महावीर चौक पर राहत मिली लेकिन थोड़ी देर बाद ही सिंघाना रोड़ पर जाम लग गया।
शहर में स्थाई पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में तीन दिन पुलिस की परीक्षा होने से भी भीड़ लगातार बढ़ रही है। व दीपावली के त्योहार पर बाजार में खरीददारी के चलते भी वाहनों से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की परीक्षा के कारण शहर में भीड़ बढ़ गई। बाजार में आने वाले लोग अपने व्हीकल को केवल पार्किंग में ही खड़ा करें ताकि बाजार में जाम न लगे व आमजन को परेशानी न हो। दिवाली का त्योहार को देखते हुए बाजारों में पुलिस जवान लगाए गए हैं ताकि बाजार में जाम न लगे । - सत्यनारायण शर्मा प्रभारी, ट्रैफिक थाना नारनौल।