{"_id":"69a34bf05953fb53c507a58a","slug":"due-to-lack-of-supply-the-price-of-chilli-has-increased-from-rs-40-to-rs-80-in-15-days-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124451-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आपूर्ति न होने से तीखे हुए मिर्च के भाव, 15 दिन में 40 से 80 रुपये पहुंचा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आपूर्ति न होने से तीखे हुए मिर्च के भाव, 15 दिन में 40 से 80 रुपये पहुंचा दाम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में मिर्च के भाव बढ़ गए हैं। 15 दिन पहले मिर्च 40 रुपये प्रति किलो बिक रही थी अब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है।क्योंकि मंडी में पहले स्थानीय स्तर पर मिर्च की नियमित आवक हो रही थी। अब स्थानीय आपूर्ति बंद हो गई है और मंडी में गुजरात और मध्यप्रदेश से मिर्च आ रही है।
मंडी में प्रतिदिन पांच क्विंटल की खपत हो रही है। देशी मिर्च 60 रुपये किलो, सीताराम मिर्च 80 रुपये किलो, तोतियां मिर्च 120 रुपये किलो और कानपुरी हरी मिर्च 60 रुपये किला बिक रही है।
व्यापारियों के अनुसार, मौसम में बदलाव और स्थानीय क्षेत्रों में फसल की कटाई पूरी हो जाने के कारण आसपास के गांवों से मिर्च की आवक रुक गई है। पहले किसान सीधे मंडी में मिर्च लेकर पहुंचते थे। अब गुजरात और मध्यप्रदेश से ट्रकों के माध्यम से मिर्च मंगाई जा रही है। परिवहन खर्च व समय अधिक लगने से लागत बढ़ रही है। यही वजह है कि मिर्च के भावों में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सब्जी मंडी में प्रतिदिन 5 क्विंटल मिर्च की खपत हो रही है। मांग स्थिर रहने के बावजूद आवक कम होने से कीमतों में तेजी बनी हुई है। वर्तमान में मंडी में मिर्च तीन अलग-अलग रेट पर बिक रही है। वहीं मोटी और अच्छी गुणवत्ता वाली मिर्च 60 रुपये से 120 रुपये तक बिक रही है।-प्रवीण सैनी, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
छोटी मिर्च का उपयोग आमतौर पर घरेलू स्तर पर अधिक होता है। मोटी मिर्च की मांग अधिक होने से इसके भाव तेजी से बढ़े हैं। 15 दिन पहले मिर्च 40 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही थी वहीं अब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। -दर्शन सैनी, दुकानदार