फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to lack of parking, there is a jam on the vegetable market road of the city.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के सब्जी मंडी रोड पर पार्किंग के अभाव में लगा रहता है जाम

Tue, 22 Oct 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of parking, there is a jam on the vegetable market road of the city.
फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के सब्जी मंडी सड़क मार्ग पर पार्किंग नहीं होने के कारण जाम लगा रहता है। पार्किंग के अभाव में प्रतिदिन सड़कों के किनारे 800 से अधिक वाहन खड़े रहते है।
विज्ञापन

बाजार में सामन लेने आने वाले लोग पार्किंग नहीं होने के कारण अपने वाहन का दुकानों के सामने खड़ा करने को मजबूर हैं। अब त्योहारी सीजन में दिनभर बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं लोगों की परेशानियों को लेकर नपा ने अभी तक शहर में अस्थाई पार्किंग की कोई व्यवस्था तक नहीं की है। शहर में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण 800 वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते है। सब्जी मंडी सड़क मार्ग पर दुकानदारों ने भी 5-5 फीट दुकानों के बाहर सामान सजा दिया है जो परेशानी को बढ़ा रहा है। वहीं दुकान के सामने वाहन खड़े हो जाते हैं जिसके कारण जाम अधिक लग जाता है। बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जब बाजार में सामान लेने के लिए जाते है सब्जी मंडी दुकानों के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग पार्किंग नही होने के कारण अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़े कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम शर्मा
त्योहारी का सीजन आ रहा है। अब बाजार में काफी भीड़ होने होने लग गई है, लेकिन साधन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-सांवत सैनी
नगरपालिका को शहर पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। पार्किंग बनने के कारण लोगों को परेशानी नहीं होगी। इसके साथ-साथ जाम से भी राहत मिल सकेगी।
-कुलदीप कानौड़िया
दीपावली का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। इसको लेकर नगरपालिका अभी तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाई। दीपावली पर बाजार में इतना जाम रहता है कि बाइक भी निकल सकती है।
-मुकेश सैनी
शीघ्र ही टेंडर लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ अलग-अलग जगहों को चिन्हित करके पार्किंग बनाई जाएगी। जल्द ही जगह का चयन कर पार्किंग शुरूहोगी। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए नपा द्वारा अस्थाई पार्किंग का प्रबंध किया जाएगा।

-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंदगढ़।

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed