{"_id":"696a82c4117ce491fa0a174e","slug":"due-to-lack-of-cleaning-the-drain-is-blocked-and-the-stadium-is-filled-with-dirty-water-narnol-news-c-196-1-nnl1005-134934-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम, स्टेडियम में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम, स्टेडियम में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15स्टेडियम की दीवार के साथ गुजरते नाले में जमा गंदगी। संवाद
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम की दीवार के साथ नाला बना है। लंबे समय से नाले की सफाई व उचित निकास नहीं होने के कारण गंदा पानी स्टेडियम व सड़क पर जमा रहता है।
वहीं, स्टेडियम की दीवार जर्जर हाल में है और कई जगह से टूटी हुई है। इस कारण नाले का पानी स्टेडियम में जमा हो जाता है। समस्या से निजात के लिए टूटी दीवार का मरम्मत किया जाना था। असके लिए करीब 9 लाख रुपये का बजट भी पास हो चुका है लेकिन टेंडर जारी नहीं होने के कारण तीन माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
वहीं नाले की सफाई के लिए नगर परिषद अधिकारियों को भी खेल विभाग व स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अवगत करवाया जा चुका है। नाले की सफाई का कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण खिलाड़ियों व सुबह व शाम के समय सैर-सपाटा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन :
दीवार की मरम्मत के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद आगामी एक माह के दौरान मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं नाले की नियमित सफाई के लिए नगर परिषद को अवगत कराया गया है। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।