फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to canal breaking, fields filled with water, five acres of crops submerged

Mahendragarh-Narnaul News: नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, पांच एकड़ फसल हुई जलमग्न

Sun, 03 Mar 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Due to canal breaking, fields filled with water, five acres of crops submerged
नांगल चौधरी। बुढ़वाल माइनर बनिहाड़ी के खेतों के पास फिर से टूट गई है। नहर के पानी से किसानों की करीब पांच एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों को अब सरसों फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बुढ़वाल माइनर में गत तीन दिनों से पानी छोड़ा जा रहा है। जो अंतिम टेल की ओर बह रहा है। पानी को कच्चे तालाब व जोहड़ में डाला जा रहा है। परंतु नहर बनिहाड़ी ओर अमरपुरा सीमा के पास टूट गई। इससे करीब पांच एकड़ किसानों की सरसों-गेंहू की फसल में पानी भर गया। उनकी सरसों की फसल पक कर तैयार है। कटाई की तैयारी है, लेकिन अब पानी भरने से फसल प्रभावित होने की आशंका हो गई है।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ की लागत से बुढवाल माइनर का किया था नव निर्माण
विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ से बुढ़वाल माइनर का नव निर्माण करवाया था। परंतु ठेकेदार ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त की। जिससे नहर पानी छोड़ने के साथ ही कही ना कहीं से टूट जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि अब भी जहां मरम्मत हुई है, वही से दोबारा नहर टूट गई। बता दे कि विभाग की तरफ से एक बार पूरी नहर की मरम्मत करवा दी गई थी, लेकिन मरम्मत महज एक खानापूर्ति थी। इस मरम्मत के बाद भी नहर जगह-जगह से दरक कर टूट रही है। जबकि विभाग ने ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से नहर निर्माण की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो माह पहले भी अमरपुरा के पास टूट गई थी नहर

दो महीने पहले पानी छोड़ने पर अमरपुरा के पास टूट गई थी। उससे पूर्व बनिहाडी क्राॅसिंग पुल के नजदीक से टूट चुकी है। निर्माण के बाद से करीब आधा दर्जन से अधिक जगहों से नहर टूट चुकी है। लेकिन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर जांच नही करता है। नहर पर लगे कर्मी ही मरम्मत का काम करवा देते हैं। जिससे नहर में पानी चलना संभव नही हो पा रहा है।


नहर टूटने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवा कर दोबारा पानी छोड़ा जाएगा।
नितिन भार्गव एक्सईएन, सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed