{"_id":"690103a61bcff7d07f06c57a","slug":"due-to-bad-weather-commission-agents-submitted-a-memorandum-to-stop-the-purchase-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131580-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मौसम खराब होने के चलते आढ़तियों ने खरीद बंद के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मौसम खराब होने के चलते आढ़तियों ने खरीद बंद के लिए सौंपा ज्ञापन
Tue, 28 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29बाजरे की प्राइवेट खरीद के लिए किसान अपनी ढ़ेरियों पर बैठे हुए। प्रवक्
मंडी अटेली। अनाज मंडी में बाजरे की प्राइवेट खरीद आढ़तियों के माध्यम से जारी है। पिछले दो दिनों से बाजरे की आवक तेज हो गई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बाजरे की बिक्री के लिए किसान ट्रैक्टर में बाजरे को लेकर टोकन कटवाने के लिए कतारों में लगे रहे।
पिछले दो दिनों से बाजरे की अधिक आवक के चलते किसानों की खासी भीड़ बनी हुई है। मंडी में किसी प्रकार के गलत टोकन व जे फार्म न कटे इसके लिए सचिव मुस्तैद दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में सोमवार तक 10700 किसानों के 3025797 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान व अटेली के आढ़ती भूपेश गुप्ता ने बताया कि मंडी के अनेक आढ़तियों ने मौसम परिवर्तनशील, लेबर नहीं मिलने के कारण व बाजरे की अधिक आवक के चलते मंडी को बंद रखना चाहते हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अगर बारिश हो जाती है तो किसानों के बाजरे को गीला होने का भय रहेगा।
विज्ञापन
आढ़ती अनिल दुघडिया, हरीश कुमार व भोलू गोयल आदि ने बताया कि मंडी में अधिकतर लेबर बिहार से आती है, जो दीपावली व छठ पूजन के चलते अपने प्रांत गई हुई है। अगर मंडी में अवकाश रहता है तो आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को अपना बाजरा बेचने में सुविधा होगी।
वहीं मार्केट कमेटी सचिव सुनीता ने बताया कि आढ़तियों का ज्ञापन ले लिया है, इस बारे में विपणन बोर्ड के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है व एसडीएम को भी सूचित किया है।