{"_id":"6ab96399b0c8e8c8010705b4","slug":"dual-desk-arrangements-in-government-schools-to-improve-supply-expected-in-november-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145920-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में सुधरेगी ड्यूल डेस्क की व्यवस्था, नवंबर में आपूर्ति की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में सुधरेगी ड्यूल डेस्क की व्यवस्था, नवंबर में आपूर्ति की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो नंबर-18एक सरकारी स्कूल में दरी पर बैठकर पढ़ते विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों से ड्यूल डेस्क की वास्तविक जरूरत का ब्योरा मांगा था जिसके तहत स्कूल मुखियाओं ने 15 सितंबर तक पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की संख्या और मौजूदा फर्नीचर की स्थिति के आधार पर डिमांड भेज दी है।
अब विभाग इन मांगों के आधार पर डेस्क की आपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा और नवंबर में स्कूलों को नए ड्यूल डेस्क मिलने की संभावना है। इस बार सिर्फ विद्यार्थियों की संख्या ही नहीं, बल्कि पहले से मौजूद फर्नीचर की स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा। टूटे या क्षतिग्रस्त डेस्क बदलने के साथ ही जहां जरूरत है, वहां अतिरिक्त डेस्क भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
जिले के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका से 12वीं तक कुल 46,070 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 10वीं कक्षा में 4567 विद्यार्थी हैं। इस संख्या के अनुसार कई स्कूलों में डेस्क की कमी सामने आई है। अब विभाग स्तर पर जरूरत का आकलन कर उपलब्धता के अनुसार डेस्क स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे पुराने व क्षतिग्रस्त फर्नीचर बदलने का रास्ता भी साफ होगा।
विज्ञापन
वर्जन:
जिन स्कूलों में ड्यूल डेस्क की कमी थी उन्हें पोर्टल के माध्यम से डिमांड भेजने के लिए अवगत करवा दिया गया था। स्कूल मुखियाओं द्वारा डिमांड भेज दी गई है। अब जल्द ही स्कूलों में यह कमी पूरी हो जाएगी।-अशोक शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नारनौल।