फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dry run of Kovid-19 vaccination was successful in the district

जिले में कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन रहा सफल

Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dry run of Kovid-19 vaccination was successful in the district
कोविड-19 टीकाकरण को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को जिले के छह स्थानों पर कोविड टीकाकरण का ड्राई रन हुआ। इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न रहे इसी बात को जांचने के लिए खुद उपायुक्त अजय कुमार ने ड्राई रन का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन भी थे। महेंद्रगढ़ एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ में चल रहे ड्राई रन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में नागरिक अस्पताल नारनौल, पीएचसी बाछौद, माधोगढ़, उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ, पीएससी छिलरो व सीएचसी कनीना में ड्राई रन ऑफ कोविड-19 टीकाकरण का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। ड्राई रन का मतलब वैक्सिन लगाने से पहले वैक्सिन लगाने का पूर्व अभ्यास करना है। इसमें हर संस्था पर 25 लाभार्थीयों पर वैक्सीन लगाने का अभ्यास किया गया। इस मौके पर डीसी ने जिले में चल रहे ड्राई रन ऑफ कोविड-19 टीकाकरण के कार्य की सराहना की। पहले चरण में जिले के सभी सरकारी व प्राईवेट संस्थाओं के स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों का 3882 व प्राईवेट कर्मचारियों 732 का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह सभी चरणों में लाभार्थीयों का कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि ड्राई रन ऑफ कोविड-19 टीकाकरण के कार्य को देखते हुए स्वाथ्य विभाग पूरी तरह टीकाकरण करने के लिए तैयार है। विभाग द्वारा इसके स्टोरेज से लेकर इसके ट्रांसपोर्ट करने तक की सारी तैयारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ ट्रायल
जिला नागरिक अस्पताल में डॉ. नरेंद्र कुमार की टीम ने ड्राई रन का आयोजन किया। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले टीका लगाने का मैसेज भेजा गया था। नए भवन की दूसरी मंजिल पर कोरोना टीका लगाने वालों के लिए बाहर बैठने का इंतजाम किया गया था। सैनिटाइज करने के बाद उनका एक पुलिसकर्मी आईडी जांच कर रहा था। आईडी सही मिलने पर आगे एक कमरे में उन्हें बैठाया गया। इसके बाद उन्हें पोर्टल पर आईडी के अनुसार जांच की गई। सही मिलने पर टीका लगाने का भी मैसेज संबंधित को पोर्टल से भेजा गया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी को डमी टीका लगाया गया। इसके बाद तीसरे कमरे में उसे 30 मिनट तक रुकने केे इंतजाम था। डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को टीका लगाने में करीब पांच मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छह सेंटरों पर कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन पूरी तरह से सफल रहा है। सभी सेंटरों से रिपोर्ट ली गई है। टीकाकरण के लिए जिला पूरी तरह से तैयार है।
डॉ. रामनिवास, जिला टीकाकरण प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed