फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drunk son lills father

शराबी बेटे ने की पिता की हत्या

Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drunk son  lills father
गांव कादीपुरी में एक बेटे ने शराब के नशे में तवे से मार मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। परिजनों ने उसे काबू कर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना शहर की पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी के भाई दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह सुरेश से अलग रहता है। सुरेश आए दिन शराब पीकर अपने परिवार के साथ मारपीट करता था। इसके चलते करीब एक साल से उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रह रहे हैं। वीरवार की सुबह सुरेश नेे शराब पीकर घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी थी। लेकिन उसको समझा बुझाकर शांत करवा दिया गया था। कुछ समय बाद उसके ताऊ के लड़के ब्रह्म प्रकाश ने आकर बताया कि तुम्हारे पिता श्योचंद सुरेश के पास गए थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। इसके बाद दिनेश अपने बेटे मनीष और ब्रह्म प्रकाश के साथ सुरेश के घर गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सभी पड़ोस के मकान की छत से घर में दाखिल हुए तो देखा कि सुरेश लोहे का तवा लिए खड़ा था। वह कह रहा था कि उसने पिता को मार दिया है। तुम आओगे तो तुम्हें भी जान से मार दूंगा। जब दिनेश और अन्य लोग नीचे गए तो देखा कि उसके पिता श्योचंद का शव कंबल से ढका पड़ा था। सुरेश वहां से भागने लगा तो दिनेश ने वहां पड़ी लकड़ी उठाकर मारी जिससे वह वहीं पर गिर गया। जिसके बाद सभी ने उसे काबू कर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुरेश को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed