फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drug de-addiction rally organized in Government College

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति रैली निकाली

Tue, 13 Aug 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction rally organized in Government College
फोटो संख्या:79-कनीना महाविद्यालय में नशा के प्रति जागरूक रैली निकालते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य-
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में रैली निकाल कर आमजन और विद्यार्थियों को जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ककरालिया, भारती ने व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति व्याख्यान, नशा मुक्ति शपथ, नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति पर व्याख्यान जारी करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक वर्ष शराब के नशे की वजह से 30 लाख से से अधिक मौत हो जाती है। नशा मुक्ति रैली में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय से आंबेडकर चौक तक नशा मुक्ति के नारे लगाए और आमजन को जागरूक किया। इसमें महाविद्यालय के कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इस दौरान प्रो. सोमवीर, कांता, डॉ. घनश्याम, डॉ. महेश, डॉ. यतेंद्र, डॉ. बलराज, डॉ. अजय, डॉ. प्रदीप, डॉ. रविंद्र, डॉ. अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed