फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drug addiction is becoming a social evil: Pareek

सामाजिक बुराई बनता जा रहा नशा : पारीक

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is becoming a social evil: Pareek
फोटो संख्या:61- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डालनवास में नशा के प्रति शपथ लेते विद्यार्थी व 
सतनाली। सड़क सुरक्षा सुरक्षित वाहन पॉलिसी और नशा मुक्ति अभियान के तहत रावमावि डालनवास, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डालनवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय इंचार्ज अनिल यादव ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय कुमार पारीक ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई बनता जा रहा है। इससे इंसान समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा कार्य को बाधित करता है, जिससे मनुष्य की उचित निर्णय लेने की क्षमता खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

विजय कुमार पारीक ने आग्रह किया की हम सभी को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की दृढ़ता से पालना करना अनिवार्य है। बाइक चालकों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। हेडमास्टर वीरेंद्र कुमार लांबा ने विजय कुमार पारीक का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय इंचार्ज अनिल कुमार यादव, मुख्य शिक्षक वीरेंद्र लांबा, सुखबीर सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed