{"_id":"689ce3bcf44631e11f019255","slug":"drug-addiction-is-a-serious-problem-agendra-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128305-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा एक गंभीर समस्या है : अगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा एक गंभीर समस्या है : अगेंद्र
Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 9कार्यक्रम में संबोधित करते नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अगेंद्र यादव।स्रोत डीआईपीआ
नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय बापडोली में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता भी करवाई गई।
नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अगेंद्र यादव ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है जो न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खराब करता है। इससे उनके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में सामुदायिक भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान में शामिल होना चाहिए और नशा मुक्ति के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर सभी छात्रों व अध्यापकों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई।
स्लोगन प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम, कविता द्वितीय, पुष्पा और अंजू संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्रों को विद्यालय के मुख्य अध्यापक अरविंद कुमार ने सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुनीता, हिमानी, डीपी राम अवतार, दीपक, प्रदीप, संगीता, सुखबीर और अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद था।