{"_id":"69d542afee0cacf67f074336","slug":"drizzle-increased-the-problems-of-farmers-the-site-did-not-work-for-two-hours-in-satnali-mandi-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125455-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, सतनाली मंडी में दो घंटे नहीं चली साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, सतनाली मंडी में दो घंटे नहीं चली साइट
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बूंदाबांदी के दौरान सतनाली अनाज मंडी में तिरपाल से ढ़की गेंहू की ढ़ेरियां-संवाद
- बार-बार फसलों में नमी होने से 40 प्रतिशत सरसों की थ्रेसिंग व 50 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। मंगलवार को सतनाली मंडी में सुबह दो घंटे साइट न चलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे बाद साइट शुरू होने के बाद गेट पास काटे गए। मंगलवार को 80 किसानों के गेट पास काटे गए। इस दौरान बूंदाबांदी भी होती रही।
अमित सैनी ने बताया कि मंगलवार को 2300 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में मंगलवार को भी किसान सरसों व गेंहू लेकर नहीं पहुंचा।क्षेत्र में पिछले दस दिनों से हो रही हल्की बूंदाबांदी के कारण किसान परेशान हैं। इस समय करीब 40 प्रतिशत सरसों खेतों में पड़ी है। बार-बार नमी होने से थ्रेसिंग का काम प्रभावित हो रहा है।
वहीं 50 प्रतिशत गेहूं की अभी कटाई शेष है। सतनाली व महेंद्रगढ़ की मंडियों में टीन शेड के अभाव में उपज को तिरपालों से ढका जा रहा है। जिले में 2.70 लाख एकड़ में खड़ी सरसों में से 40 प्रतिशत खेतों में पड़ी है। किसान मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं गेहूं कटाई का भी 50 प्रतिशत काम शेष है।
विज्ञापन
बूंदाबांदी से थ्रेसिंग व कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। साथ ही अधिक समय से नमी की मात्रा बने रहने से सरसों की गुणवत्ता पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सतनाली अनाज मंडी में मंगलवार को एसडीएम ने दौरा कर खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
एसडीएम योगेश सैनी ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को उपज का समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो। महेंद्रगढ़ की मंडी में मंगलवार को भी सरसों व गेहूं की उपज नहीं पहुंची।