{"_id":"58791edf4f1c1b7c58baa83a","slug":"driving-lisance-registration-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गुना मंहगा हुआ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गुना मंहगा हुआ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए अब ड्राइविंग लाइसेंस लेना महंगा हो गया है। दरअसल सरकार ने गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की फीस भी बढ़ोतरी कर दी है। कार और बाइक का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की फीस में 5 गुना और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस की फीस में लगभग 3 गुना का इजाफा किया गया है। वहीं गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को भी अलग-अलग कैटेगरी में बांट कर उसके रेट को बढ़ा दिया गया है। महेंद्रगढ़ में हर रोज औसत लगभग 35 वाहनों का औसत रजिस्ट्रेशन की फाइलें जमा होती हैं जबकि लगभग इतनी ही फाइलें लाइसेंस की जमा होती हैं।
बाइक एवं कार के लिए देने होंगे 300 रुपये
अभी तक डीएल बनवाने के लिए 30 रुपये फीस लगती थी, जो अब वहीं अब प्रति क्लास 150 रुपये कर दी गई है। अगर आपको बाइक और कार दोनों का लर्निंग लाइसेंस बनवाना है, तो उसके लिए 300 रुपये फीस देनी होगी। वहीं लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए भी 50 रुपये अलग से देने होगे। अभी तक टेस्ट के लिए कोई फीस नहीं लगती थी। अगर आपको एक बार टेस्ट में फेल हो जाते है,तो अगले टेस्ट के लिए फिर से 50 रुपये देने होंगे। इसी तरह परमानेंट लाइसेंस की फीस में तो कोई बदलाव नहीं किया है, जो 200 रुपये है। जबकि इसके टेस्ट के लिए 50 रुपये प्रति क्लास के हिसाब से ली जाने वाली फीस 300 रुपये कर दिया है। इसके अलावा स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड बनावाने के लिए 200 रुपये अलग से देने होगा। यानी अब बाइक के साथ कार का लाइसेंस बनवाने में 1000 रुपये लगेंगे।
लाइसेंस रिन्यू कराने पर भी बढ़ेगा जेब का बोझ
ड्राइविंग लाइसेेंस के रिन्यूवल के लिए फीस में तो कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रिन्यूवल की डेट निकल जाने के बाद इसे रिन्यू कराने के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे देने होगे। अगर एक महीने के ग्रेस पीरियड में लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए जाते हैं, तो अब 250 की जगह 300 रुपये देने होंगे। ग्रेस पीरियड का समय निकल जाने के बाद 1000 रुपये प्रति साल के हिसाब से चार्ज देना होगा। इंटरनेशनल लाइसेंस की फीस की 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ी
ड्राइविंग लाइसेंस की तरह गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की फीस भी बढ़ा दी गई है। सिर्फ बाइक की सीमा 10 रुपये कम की गई है। बाइक के लिए अब तक 60 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस होती थी, जो अब 50 रुपये कर दी गई है। कार के रजिस्ट्रेशन के लिए अब 600 रुपये देने होंगे। इसके अलावा विदेश से इंपोर्ट की गई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 5 हजार रुपये और बाइक के रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
आरसी ट्रांसफर कराना भी पड़ेगा मंहगा
अगर आप अपनी गाड़ी किसी दूसरे को बेच देते है, तो संबधित व्यक्ति को अपने से संबधित अथारिटी से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके लिए एनओसी की जरूरत होती है। एनओसी जारी होने के बाद अगर एक महीने में वह संबधित अथारिटी में जमा करा दी जाती है, तो उसके लिए कोई फीस नही लगती। अगर एक महीने से अधिक समय लगता है, तो उसके लिए अभी तक 50 रुपये प्रति महीने के हिसाब से लेट फीस देनी होती थी। अब यह फीस कार के लिए 500 रुपये और बाइक के लिए 300 रुपये प्रति महीना देनी होगी।
वर्जन:
इस संबंध में वाहन रजिस्ट्रेशन इंचार्ज जोगेंद्र ने बताया कि वाहन रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ा दी गई है अब बढ़ी हुई फीस यहां ली जा रही है।