फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   driver dies after being pressed under truck

रस्सा खींचते समय ट्रक के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत

Mon, 25 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
driver dies after being pressed under truck
नारनौल बाईपास पर शनिवार शाम को रस्सा खींचते समय संगमरमर के पत्थर से लदा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से चालक को बाहर निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। चालक का शव अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। चालक के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को संगमरमर के पत्थरों से लदा एक ट्रक नारनौल बाईपास पर खालसा होटल पर रुका था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश निवासी ट्रक चालक जगरनाथ रस्सा खिंच रहा था। इस दौरान ट्रक बैलेंस बिगड़ने से ट्रक पलट गया। इसके चलते रस्सा खिंच रहा चालक ट्रक के नीचे दब गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed