{"_id":"65414e396e30bfe55e064d34","slug":"driver-carrying-550-bags-of-millet-is-still-out-of-police-custody-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6003-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 550 बैग बाजरा भरकर ले गया चालक अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 550 बैग बाजरा भरकर ले गया चालक अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर
Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी मंडी से 550 बैग बाजरे के लेकर हैफेड गोदाम बड़ोदा जींद के लिए निकला ट्रक अब तक नहीं मिला है। इसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक न तो ट्रक मिला है और न ही ट्रक चालक मिला है। ट्रक गंतव्य पर पहुंचने की बजाय रास्ते में ही गायब हो गया था। इसके बाद सरकारी विपणन समिति के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक के नंबर व गेट पास के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
नांगल चौधरी मंडी में खरीदे गए बाजरे को हैफेड द्वारा निर्धारित गोदाम हैफेड बड़ोदा जिला जींद में स्टोर किया जा रहा है। वहीं अब तक नांगल चौधरी मंडी से 2 लाख 52 हजार बैग से ज्यादा जींद गोदाम में स्टोर के लिए भेजे जा चुका है। 13 अक्तूबर को एक राजस्थान नंबर की गाड़ी 550 बैग बाजरे के मैं सागर ट्रेडर्स मंडी दुकान से भरकर गेटपास लेकर बड़ोदा जींद हैफेड गोदाम के लिए रवाना हुई थी, परंतु आज तक न तो ट्रक गोदाम में पहुंचा है और न ही पुलिस को मिला है।
अब तक बाजरे का ट्रक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ट्रक चालक की लगातार तलाश कर रही है, जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
-भूपेंद्र, एसएचओ, नांगल चौधरी।