फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water will be provided to 61 villages of Ateli

अटेली के 61 गांवों को उपलब्ध कराया जाएगा पेयजल

Fri, 23 Sep 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will be provided to 61 villages of Ateli
कांटी में निर्माणाधीन बुस्टर स्टेशन। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। जल वितरण योजना के तहत वाटर वर्क्स भालखी से अटेली तहसील के 61 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जल परियोजना को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने स्वीकृत किया है। इस पर लगभग 11470 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित जल परियोजना से जुड़ने वाले 61 गांवों की जनसंख्या 134267 है। इसे आंकड़े को आधार मानकर 15 वर्षों बाद वर्ष 2032 में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जनसंख्या 174553 तथा आगामी 50 वर्षों बाद 201417 होने का अनुमान लगाया गया है। इसी को देखते हुए जल परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत विभिन्न गांवों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस जल वितरण योजना के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल की ओर से भालखी नहर पर नेशनल हाईवे 152-डी के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यहां से फिल्टर कर उपमंडल अटेली के 61 गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी उपमंडल अटेली के अंतर्गत अटेली व कनीना मंडल आते हैं। अटेली में 53 और कनीना में 52 गांव आते हैं। पेयजल सप्लाई परियोजना के अंतर्गत उपमंडल अटेली के 61 गांवों को वाटर पाइप लाइन के जोड़ा जा रहा है। योजना के तहत अटेली मंडल में चार मेन बूस्टर स्टेशन बनाए जाने हैं। गांव मिर्जापुर व कारिया में बूस्टर स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त चार-चार गांवों पर एक-एक विलेज बुस्टर स्टेशन भी बनाया जाएगा। अटेली क्षेत्र के इन गांवों में भूजल स्तर काफी नीचे है। इस परियोजना से न केवल क्षेत्र में पैदा हो रही पेयजल समस्या का हल होगा।
विज्ञापन

वर्जन
जल योजना के तहत भालखी नहर से अटेली क्षेत्र के 61 गांवों को जोड़ा जा रहा है। इसका कार्य चल रहा है। इस योजना से इन गांवों में पर्याप्त जलापूर्ति होगी। किसी को पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।- अशोक डागर, जेई, पब्लिक हेल्थ मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed