फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water did not drink then

नहीं मिला पीने का पानी तो लगाया जाम

Wed, 22 Oct 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन

दस दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे कोजिंदा गांव के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया और उन्होंने सुबह नारनौल बहरोड़ मार्ग को जाम कर नारेबाजी की। जाम के कारण इस मार्ग के दोनाें ओर वाहनाें की लंबी कतारें लग गई। जिसके कारण लोगाें को काफी समस्या का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गांव कोजिंदा में करीब दस दिन पूर्व गांव में पेयजल सप्लाई करने वाले बूस्टर की मोटर जल गई थी। जिसके बाद ग्रामीणाें ने इसको ठीक कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की, मगर विभाग ने ग्रामीणाें की नहीं सुनी। जिससे नाराज होेकर ग्रामीणाें ने मंगलवार सुबह कोजिंदा गांव के मोड़ पर नारनौल-बहरोड़ मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे जाम लगाया था और दस बजे तक रास्ता रोके रखा। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। जाम लगा रहे लोगाें ने बताया कि मोटर खराब हो जाने के कारण लगभग पूरे गांव में पेयजल संकट हो गया है।
विज्ञापन


दस दिनाें से उनके नलों में पानी नहीं आया है। वहीं स्कूल में भी पानी नहीं आने के कारण बच्चाें को भारी परेशानी हो रही है। इस बारे में वे अधिकारियों से मिल चुके हैं, मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बाद में जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद ही यहां यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed