{"_id":"69c81be06b8663e2c0080888","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-satnali-ward-1-due-to-motor-failure-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125160-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली वार्ड एक में मोटर खराब होने से पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली वार्ड एक में मोटर खराब होने से पेयजल संकट गहराया
Sat, 28 Mar 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 सतनाली में खराब पड़ा बोरवेल दिखाते लोग। संवाद
सतनाली। कस्बे के वार्ड नंबर एक में एक सप्ताह से पेयजल संकट बना हुआ है। बोरवेल की मोटर एक सप्ताह से खराब है। इसकी शिकायत करने के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोें ने समाधान नहीं कराया। इसके चलते ग्रामीणों को टैंकर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बोरवेल की मोटर एक सप्ताह पहले खराब हो गई थी। इसकी जांच की गई तो मोटर जली मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग से शिकायत की और मोटर ठीक करवाने का आग्रह किया।
सरपंच ने भी मामलों को संज्ञान में नहीं लिया। अब लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पानी के लिए कुएं का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोग अन्य वार्डों से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन
टैंकर से पानी खरीदने के लिए भी लोग प्रति मटका 20 रुपये चुका रहे हैं। प्रशासन इस पर कोई रूचि नहीं दिखा रहा है और अधिकारियों के फोन करते हैं फोन नहीं उठा रहे हैं। समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
--
घर में एकत्रित किया गया पानी भी खत्म हो चुका है। अब टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। सभी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और अब तक मोटर ठीक नहीं हो पाई है। समस्या गहराती जा रही है और लोगों की परेशानी बढ़ रही है।- मनीष मित्तल, सतनाली
--
वार्डवासियों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। न तो उनको हमारी आवाज सुनाई देती है और फोन की रिंग सुनाई देती है। उनको केवल अपने मतलब का ही सुनाई दे रहा है। - सुशील, सतनाली
वर्जन
बोरवेल की गहराई 550 फीट है और अब इसमें पानी की कमी है। मोटर दुरुस्त करवा दी गई है। जल्द ही बोरवेल की गहराई 850 फीट करवाई जाएगी और लोगों की पानी की समस्या दूर की जाएगी। तब अन्य किसी वार्ड से कनेक्शन करके अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। - मनीषा गोठवाल, सरपंच, सतनाली।