{"_id":"d5f32387d7ce8159b626325d669a9ffd","slug":"drink-at-the-well-to-save-fallen-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब पीकर बोला कुएं में कूदूंगा, बचाने में गिर गया दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर बोला कुएं में कूदूंगा, बचाने में गिर गया दोस्त
नारनौल
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दोस्तों ने कुएं के किनारे बैठकर शराब पी। इस बीच एक को ज्यादा चढ़ गई और बोला, कुएं में कूदूंगा। बचाने में उसका दोस्त ही कुएं में गिर गया।
यह देखकर दोनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह रस्सी बांधकर शराब में धुत युवक को कु एं से बाहर निकाला । घायल युवक को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वाकया मंगलवार रात पुरानी मंडी का है।
पुरानी मंडी में केएलपी स्कूल के सामने एक पुराना कुआं है। इस कुएं के पास इसी मोहल्ले के तीन युवक सन्नी, बिट्टू व डिट्टू शराब पी रहे थे। इस दौरान आपसी बातचीत के दौरान बिट्टू को ज्यादा चढ़ गई। वह अपने दोनों साथी सन्नी व डिट्टू से कुएं में गिरने की जिद करने लगा। बिट्टू को कुएं के नजदीक जाते देख सन्नी व डिट्टू ने उसे पकड़ लिया।
सन्नी सूखे कुएं में जा गिरा
इस दौरान सन्नी सूखे कुएं में जा गिरा। अपने साथी को कुएं में गिरता देख दोनों चिल्लाने लगे। इनकी आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और बचाव कार्य शुरू हो गया। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को भी फोन कर सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस तो तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आधा घंटे इंतजार के बाद कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और कुएं में रस्सी फेंकी। काफी शोरशराबे के बीच कुएं में पड़े युवक को होश आया और उसने रस्सी अपने शरीर पर बांध ली।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाल लिया। उसके सिर व आंख के पास चोट लगी थी और खून बह रहा था। उसे तुरंत एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
पुरानी मंडी में एक सूखे कुएं के पास बैठकर उसी क्षेत्र के तीन युवकों ने मंगलवार रात शराब पी। किसी बात को लेकर उनमें से एक युवक कुएं में कूदने की जिद करने लगा। इस बीच-बचाव में उसका दूसरा साथी सन्नी कुएं में गिर गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वैसे इस संबंध में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
-सज्जनसिंह, इंचार्ज सामान्य अस्पताल पुलिस चौकी नारनौल