{"_id":"667c601e9d851c607f0b2ea6","slug":"dream-of-building-ones-own-house-fulfilled-smile-on-face-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113532-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपना घर बनाने का सपना पूरा, चेहरे पर छाई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपना घर बनाने का सपना पूरा, चेहरे पर छाई मुस्कान
Thu, 27 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बुधवार को नारनौल के आईटीआई मैदान में चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ के 1146 नागरिकों को एक मरला (30 वर्ग गज) के प्लाॅट का प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर दिया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वेब कास्टिंग के जरिए नागरिकों को संबोधित किया। राज्य के कुल 14 शहरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं नारनौल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची और चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ के लाभार्थियों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर वितरित किए। अलॉटमेंट लेटर मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई। उन्होंने कहा कि अब अपना घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को तीन मूलभूत सुविधाओं की जरूरत होती है। इनमें रोटी कपड़ा और मकान सबसे जरूरी है। रोटी और कपड़ा का जुगाड़ तो गरीब व्यक्ति कहीं से भी कर लेता है। गरीब का खुद का मकान होने का सपना सबसे बड़ा सपना होता है। आज एक ही दिन में इतने बड़े स्तर पर लोगों का यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस योजना में उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ शहर में 438 परिवारों व चरखी दादरी शहर में 708 परिवारों को (जिनमें घुमंतू जाति, विधवा श्रेणी, अनुसूचित जाति व अन्य (सभी को) इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। शेष बचे हुए लोगों को योजना का लाभ शीघ्र ही इस योजना के दूसरे चरण में दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद, जिला परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, हाउसिंग फॉर ऑल के एक्सईएन पुनीत वर्मा, एसडीओ अरविंद कुमार, एस्टेट मैनेजर जगदीश वर्मा व एसडीओ अंकुर के अलावा अन्य अधिकारी थी मौजूद थे।
लाभार्थी बोले- प्लाॅट देकर जीवन में नया उजियारा लाने का किया काम
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर लेने आईं चरखी दादरी की वीना, नीतू व अनु देवी ने बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं था। राज्य सरकार ने एक मरला का प्लॉट देकर उनके जीवन में नया उजियारा लाने का काम किया है।
वही महेंद्रगढ़ शहर से तृप्ता देवी, कांता सरोज व कमलेश ने बताया कि शहर में घर होना उनके परिवार का सपना था। मजदूरी करके केवल बच्चों का भरण पोषण ही हो रहा है। राज्य सरकार ने इतनी अच्छी जगह पर एक मरला का प्लाॅट देकर उनका अपना घर होने का सपना पूरा करने का काम किया है।