{"_id":"67ed7a33941579ab64081e45","slug":"drains-clogged-with-filth-people-covering-their-noses-responsible-eye-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116163-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गंदगी से अटे नाले, लोग नाक ढक रहे, जिम्मेदार आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गंदगी से अटे नाले, लोग नाक ढक रहे, जिम्मेदार आंख
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गोशाला रोड पर गंदगी से अटा नाला--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में तीन वर्ष पहले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। लोग नाक ढक रहे हैं और जिम्मेदार आंख बंद कर निकल रहे हैं। एक वर्ष से इन नालों की सफाई की सुध नहीं ली गई है। नगरपालिका ने सफाई अभियान में तो ताकत झोंक दी, लेकिन नालों की ओर ध्यान नहीं दिया।
शहर के लोग नालों में कूड़ा डालकर चले जाते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक, ढाणी मोहल्ला, बुचौली रोड, मोदाश्रम मंदिर के नाले कूड़े से अटे पड़े हैं। गंदगी से अटे इन नालों में मच्छर-मक्खी पनप रहे हैं। हर वर्ष बारिश के मौसम में नाले ओवरफ्लो हो जाते है और गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। नगर पालिका की ओर से एक वर्ष पहले इन नालों की सफाई करवाई गई थी। शहर में स्थित नालों में दो से तीन फीट तक गाद जमी है। अगर नालों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की समस्या पैदा होगी। नपा की इस अनदेखी का खामियाजा शहर के लोगों को मानसून में जलभराव के रूप में भुगतना पड़ सकता है। हालत यह है कि शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से अटे हैं।
-- -- -- -- --
वर्तमान में यह है नालों की हालत
गोशाला रोड से बुचौली रोड पर नालों में दो-दो फीट कचरा, पॉलीथिन व गंदगी जमी है। वहीं, मोहल्ला सैनीपुरा से गोशाला धोलपोश आश्रम तक नालों में पॉलिथीन, खरपतवार सहित गंदगी से अटे पड़े हैं। यहां तक की कुछ जगहों पर तो नालों के ऊपर लगाए गए ढक्कन भी टूट चुके हैं। मोहल्ला कोका बगंड़ी से मोदाश्रम रोड तक नालों का भी ऐसा ही हाल बना हुआ है। सफाई नहीं होने के कारण नाले कूड़े से भरे हुए हैं। नगरपालिका को सप्ताह में एक बार नालों की सफाई करवानी चाहिए, ताकि लोगों को बदबू से राहत मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
- वर्जन
शीघ्र ही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा इन नालों की सफाई करवा दी जाएगी। अगर नालों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।