फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drainage work started in Nuni Sheikhpura area

Mahendragarh-Narnaul News: नूनी शेखपुरा क्षेत्र में जमा पानी की निकासी का काम शुरू

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drainage work started in Nuni Sheikhpura area
नारनौल। नगर परिषद नारनौल द्वारा रविवार को नूनी शेखपुरा क्षेत्र में खड़े पानी के निकासी का काम आरंभ किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश खेड़ा ने बताया कि नूनी शेखपुरा क्षेत्र में पिछले 20 दिन से बारिश का पानी और शहर से आते हुए गंदे नाले का पानी लगभग 2 से 3 फुट ऊंचाई तक खड़ा हुआ है। जिसकी वजह से यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रज्जो देवी ने कहा कि पानी के कारण पनप रहे मक्खी, मच्छरों के कारण उनके बच्चे बीमार हो रहे हैं। अब बीस दिन के बाद पानी की निकासी के लिए मात्र एक इंजन का प्रावधान किया है। जबकि जरूरत तीन-चार इंजनों की है ताकि पानी शीघ्र निकाला जा सके। वहीं कृपा देवी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया, जिसकी वजह से नगर परिषद की चेयरपर्सन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या के अस्थाई समाधान के लिए योजना बनाई, जिसके तहत रविवार को इंजन लगाकर पानी निकासी का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed