फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drain construction in Bachhaud remains incomplete for a year; villagers troubled by foul water

Mahendragarh-Narnaul News: एक साल से अधूरा पड़ा बाछौद में नाले का निर्माण, गंदे पानी से ग्रामीण परेशान

Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Drain construction in Bachhaud remains incomplete for a year; villagers troubled by foul water
फोटो 03 ठेकेदार की ओर से अधूरा छोड़ा गया नाले का निर्माण कार्य। संवाद
मंडी अटेली। गांव बाछौद में फ्लाईओवर से जोहड़ तक गंदे पानी की निकासी के लिए प्रस्तावित नाले का निर्माण करीब एक साल से अधूरा पड़ा है। नाले की खुदाई के बाद काम बंद होने से जगह-जगह गंदा पानी जमा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रोहताश, प्रभुदयाल, मनोहर, रामकिशन और हरिओम ने बताया कि ठेकेदार ने शुरुआत में फ्लाईओवर से तिरंगा चौक तक नाले का निर्माण किया था। इसके बाद आगे का काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

नाले के लिए खुदाई तो कर दी गई लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत के बाद कैंटीन के पास करीब 200 फुट नाला बनाया गया लेकिन इसके बाद फिर काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला अधूरा होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों, मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में फैल रहा है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण कर्तव्य कुमार, रजनीश, कृष्ण और राजकुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

वर्जन:
नाले निर्माण का काम पंचायती राज विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसका टेंडर ठेकेदार को दिया था लेकिन ठेकेदार बीच में ही छोड़ कर चला गया। इस कार्य को पूरा करवाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। -संजय कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत बाछौद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed