फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Vikas became the organization minister of Sanskrit Culture Development Institute

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. विकास बने संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान के संगठन मंत्री

Fri, 29 Aug 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vikas became the organization minister of Sanskrit Culture Development Institute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। डॉ. विकास शर्मा को संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान मध्य भारत का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान एडवोकेट राकेश महता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

संस्थान की अखिल भारतीय बैठक 26 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राधा गोविंद त्रिपाठी ने की। बैठक में प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यसमिति की सहमति से कई महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें प्रो. शशिकांत द्विवेदी को मध्य भारत का अध्यक्ष और डॉ. विकास शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इससे पूर्व डॉ. शर्मा उत्तर प्रदेश के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. विकास शर्मा महेंद्रगढ़ जिले के बसई गांव के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की और लंबे समय तक वहीं अध्यापन कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर हैं। डॉ. शर्मा संस्कृत, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखते हैं और भारतीय संस्कृति पर एक पुस्तक का संपादन भी कर चुके हैं।


बैठक में अन्य दायित्वों की घोषणा भी की गई, जिसमें प्रो. श्याम देव मिश्र को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, प्रो. शैलेश को सचिव, प्रो. सत्यम को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष और केसरी प्रसाद को बिहार का प्रांत मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed